petrol pump kholne ka process :

पेट्रोलियम कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (HP), रिलायंस पेट्रोलियम (Reliance petroleum) (Reliance Industries) जैसी कंपनियां नया पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने के लिए विज्ञापन देती रहती है. आप चाहे गांव में हो या फिर आप शहर में हो यदि आपके पास पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने के लिए जगह है तो आपको पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का लाइसेंस (Petrol Pump licenses) आसानी से मिल सकता है.

               



पेट्रोल पंप खोलने का कितना खर्चा होता है :

पेट्रोल पंप खोलने में खर्च आपको कम से कम 70 लाख रुपये के बजट की आवश्यकता होगी. अगर आप हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलने की योजना बना रहे हैं तो आपको कम से कम 1500 वर्ग फुट जमीन की आवश्यकता होगी. इसके अतिरिक्त, हवा भरने के लिए दो वर्कर की आवश्यकता होती है, और ईंधन भरने के लिए न्यूनतम आठ वर्कर्स की आवश्यकता होती है.

पेट्रोल पंप कौन-कौन खोल सकता है :

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी उम्र 21 से 60 साल तक होनी चाहिए। आपको एजुकेशन कम से कम 10वीं होना चाहिए। यदि आप 10वीं पास नहीं तब आप पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। आपको कई सर्टिफिकेट और परमिशन लेनी होंगी, जिनकी जानकारी इंडियन ऑयल की तरफ से मिलेगी।

पेट्रोल पंप खोलने पर किसी की परमिशन लेनी पड़ती है :

अगर आपभी पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं तो आप विभिन्न सरकारी और प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. सरकारी एवं गैर सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा नियम एवं शर्तें पूरी करने पर आवेदक को पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस दिया जाता है

पेट्रोल पंप खोलने पर क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है :

 पेट्रोल पंप डीलरशिप हेतु आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, भूमि के नक्शे से जुड़े दस्तावेज, भूमि / लीज एग्रीमेंट से जुड़े दस्तावेज आदि की आवश्यकता पड़ेगी।

पेट्रोल पंप का लाइसेंस बनवाने में कितना पैसा लगता है :

सामान्य वर्ग के लोगों को पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन फीस 8000 रुपये देने होते हैं. वहीं, पिछड़े वर्ग के लिए पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन फीस 4000 रुपये है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पेट्रोल पंप रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये की देनी होती है.

 पेट्रोल पंप खोलने के बाद कितनी कमाई होती है :

पेट्रोल पंप पर प्रति लीटर पेट्रोल बेचने पर 2 से 3 रुपये तक बचत होती है. अगर प्रतिदिन 5000 लीटर पेट्रोल बेचते हैं, तो औसतन 10,000 रुपये तक रोज की कमाई हो सकती है और यही कमाई कमाई महीने में करीब 3 लाख रुपये तक बैठती है