Suhani Bhatnagar Death :-
दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Shuhani Bhatnagar का निधन हो गया है।उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा। सुहानी ने 'दंगल' में छोटी बबीता का रोल निभाया था. उनके काम को काफी सराहा भी गया था.
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। आज शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा।
Suhani Bhatnagar ki गलत ट्रीटमेंट ने ली जान :-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले Suhani Bhatnagar के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है।
Suhani Bhatnagar ne दंगल' से रखा था बॉलीवुड में कदम :-
'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट यानी कि Suhani Bhatnagar सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है।
आमिर खान प्रोडक्शन ने जताया दुख :-
सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया गया है. पोस्ट में उन्होंने एक्टिंग के लिए सुहानी को स्टार बताया गया है .ये भी कहा गया कि एक्ट्रेस की मौत से प्रोडक्शन हाउस को झटका लगा है. वो उनके लिए स्टार थीं और हमेशा रहेंगी.

0 Comments