10 top unicorn startups of india :-

आज के समय में हमारे देश में बिजनेस और Startups की एक अलग लहर चल रही हैं, अधिकतर लोग अपना खुद का नया Startup और बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं। 

10 top unicorn startups of india


इसके सबसे बड़ा कारण एक ये भी हैं कि भारत में आज के समय में Startups को शुरू करना बेहद ही आसान हो चुका हैं, साथ ही में अधिकतर Startups निवेशक भी हमारे देश के बिजनेस में अपना अधिकार पैसा निवेश कर रहे हैं। यही कारण हैं कि आज भारत में 100 से अधिक Unicorn Startups बन चुके हैं।

ऐसे में बहुत सारे लोग हैं जो 10 Top Unicorn Startups of India के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, इसी कारण आज के इस आर्टिकल में हम आपको Top 10 Unicorn Startups of India के बारे में बताएंगे कि भारत के 10 सबसे बड़े Unicorn Startup कौन से हैं, तो चलिए शुरू करते हैं। 

Unicorn Startup क्या होता हैं?

आगे बढ़ने से पहले हम आपको बता दें कि एक Unicorn Startup उस कंपनी को कहा जाता हैं जिसकी वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो, आज के समय में भारत में 100 से भी अधिक Unicorn Startups बन चुके हैं।

साथ ही में हमारा देश भारत दुनिया का ऐसा तीसरा देश हैं जिसमे सबसे ज्यादा Unicorn Startups बने हैं, इस समय हमसे आगे सिर्फ चीन और अमेरिका ही हैं। पर अंदाजा यह लगाया जा रहा हैं कि आने वाले सालो के अंदर हमारा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Unicorn Startup Hub बन जायेगा। 

10 Top Unicorn Startups of India

   1. Inmobi :-     



Inmobi कंपनी साल 2007 में भारत के अंदर शुरू हुई थी, यह एक बेंगलुरु बेस्ड मोबाइल एडवरटाइजिंग कंपनी हैं जो अलग अलग मोबाइल कंपनियों की उनके एडवरटाइजिंग में मदद करती हैं। Inmobi कंपनी के फाउंडर और CEO Naveen Tiwari हैं, साथ ने आपको बता दे कि Inmobi कंपनी भारत की पहली Unicorn कंपनी बनी थी।

इसके आलावा Inmobi कंपनी ने अपनी ही एक सब्सिडियरी कंपनी भी साल 2019 में Glance नाम से शुरू की थी, जो कि साल 2020 में ही एक Unicorn कंपनी बन गई थी।

2. Flipkart :-



Flipkart कंपनी के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि ये भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म में से एक हैं, जहा पर आप लगभग हर चीज की शॉपिंग ऑनलाइन कर सकते हैं। इसे साल 2007 बेंगलुरु में Binny Bansal और Sachin Bansal द्वारा शुरू किया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में Flipkart कंपनी की वैल्यूएशन 37 बिलियन डॉलर से अधिक की हैं, जिसके कारण ये भारत के सबसे बड़े Unicorn कंपनियों में से एक हैं। इसके आलावा आपको ये भी बता दें कि साल 2018 में Flipkart को Walmart कंपनी ने 16 बिलियन डॉलर में एक्वायर कर लिया था।

 

  3. Dream11 :-



अगर आपको Fantasy Cricket के बारे में जानकारी हैं तो आपने कभी न कभी Dream 11 के बारे में जरूर सुना होगा। यह कंपनी भारत की सबसे बड़े Sports Fantasy कंपनी हैं जिसे साल 2008 में Bhvait Sheth और Harsh Jain द्वारा शुरू किया गया था।

आपको बता दें कि Dream 11 के साथ कई करोड़ो Users जुड़े हुए हैं, जो Dream 11 का इस्तमाल Fantasy Sports खेलने के लिए करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2021 में इस कंपनी की वैल्यूएशन 8 बिलियन डॉलर की थी, जिसके कारण यह भी भारत के सबसे बड़े Unicorn Startups का एक भाग हैं।

4. OLA :-



आपने ऑनलाइन टैक्सी और राइड बुक करने के लिए कभी न कभी Ola का इस्तमाल जरूर किया होगा, ये एक भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन टैक्सी राइड बुक करने वाली कंपनी हैं। जिसका इस्तमाल हर दिन लाखो लोग करते हैं, Ola की शुरुवात साल 2010 में Bhavish Aggarwal और Ankit Bhati ने मिलकर की थी।

साथ ही में Ola कंपनी ने अपने Operations को विदेश में भी फैलाया हुआ हैं जिसके कारण भारत से बाहर में कई देशी में लोग Ola कंपनी का इस्तमाल करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 तक इस कंपनी की वैल्यूएशन 6 बिलियन डॉलर से अधिक थी, और इसी कारण ये कंपनी भी सबसे बड़े Unicorn कंपनियों में से एक हैं।

5. OYO ROOMS :-



भारत में ऑनलाइन होटल रूम बुकिंग के लिए सबसे ज्यादा  OYO Rooms कंपनी का इस्तमाल किया जाता हैं, इसे साल 2013 में Ritesh Agarwal द्वारा शुरू किया गया था। साथ ही आपको बता दें कि जब रितेश ने इसे शुरू किया था तो उस समय उनकी उम्र सिर्फ 21 साल की थी।

आज  OYO भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन होटल रूम बुकिंग कंपनी हैं साथ ही में पूरे देश भर में  OYO ने कई प्रॉपर्टीज में भी अपना पैसा निवेश किया हुआ हैं। जिसके कारण इनका ये बिजनेस आगे ही बढ़ता जा रहा हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2021 में इस कंपनी की वैल्यूएशन 9 बिलियन डॉलर की थी।

इन भारतीय Startups के आलावा Swiggy, PhonePe, Zomato, Freshworks और Nykaa कंपनी भी 10 Top Unicorn Startups of India की लिस्ट में शामिल है



हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको 10 Top Unicorn Startups of India के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी 10 Top Unicorn Startups of India के बारे में जानकारी मिल सके।