IBPS RRB Notification 2024:-

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), ऑफिसर स्केल 2 और 3, और ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. IBPS ने 9995 रिक्तियों की भर्ती के लिए 7 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर IBPS RRB अधिसूचना पीडीएफ जारी की है इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी 7 जून से शुरू हो गई है.आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2024 है।

IBPS RRB Notification 2024


देश भर में स्थित आईबीपीएस और नाबार्ड की मदद से नोडल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के तहत ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल- I/PO (असिस्टेंट मैनेजर) ऑफिसर स्केल 2 (मैनेजर) और ऑफिस स्केल 3 (वरिष्ठ प्रबंधक) के पद के लिए रिक्तियां भरी जाएंगी। इस साल 9995 पदों पर भर्तियाँ की जानी है। क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। हालांकि, पीओ के पद के लिए चयन प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के आधार पर होगा। अधिकारी ग्रेड 3 पद के लिए एकल-स्तरीय परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा तिथि 2024:-

पीओ और क्लर्क के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 03, 04, 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी और पीओ पदों के लिए 29 सितंबर को और क्लर्क पदों के लिए 06 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिकारी ग्रेड 2 और 3 के लिए एकल मुख्य परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

Sarkari Bank Bharti 2024:

योग्यता ऑफिसर स्केल I के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं जनरल बैंकिग ऑफिसर (मैनेजर), आईटी ऑफिसर स्केल II, सीए ऑफिसर स्केल II ,ट्रेजरी मैनेजर स्केल II, एमबीए फाइनेंस मार्केटिंग ऑफिसर, एमबीए मार्केटिंग एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल II, लॉ ऑफिसर के साथ ऑफिसर स्केल III के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री के साथ 1/2/5 सालों का वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है।

 

IBPS RRB 2024 Recruitment Notification Apply: ऐसे करें अप्लाई

आईबीपीएस की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट Ibps.in पर जाना होगा। इसके बाद आरआरबी सीआरपी XIII सेक्शन में जाएं। अब नीचे आपको IBPS RRB Notification 2024 के लिंक पर जाएं। इसके बाद आपके सामने एप्लिकेशन विंडो ओपन हो जाएगी। अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। अब लॉगइन करके एप्लिकेश फॉर्म में सारी जानकारी भर दें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स, सिग्नेचर और फोटो सही साइज में अपलोड करने के बाद एप्लिकेशन फीस भर दें। अब अपने फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों 175 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आईबीपीएस का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

 

आईबीपीएस आरआरबी 2024 पात्रता शैक्षणिक योग्यता

क्लर्क - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इसके समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। भाग लेने वाले आरआरबी/एस द्वारा निर्धारित स्थानीय भाषा में प्रवीणता। पीओ (सहायक प्रबंधक) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इसके समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। भाग लेने वाले आरआरबी/एस द्वारा निर्धारित स्थानीय भाषा में प्रवीणता। अधिकारी स्केल 2 सामान्य बैंकिंग अधिकारी (प्रबंधक) - किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में दो साल का अनुभव।

ऑफिसर स्केल 2 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (मैनेजर) आईटी ऑफिसर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ। सीए - प्रमाणित एसोसिएट (सीए) और चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में एक वर्ष तक काम किया हो। लॉ ऑफिसर - न्यूनतम 50% अंकों के साथ डिग्री और एडवोकेट के रूप में दो साल या लॉ ऑफिसर के रूप में काम किया हो। ट्रेजरी मैनेजर - सीए या फाइनेंस में एमबीए और संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष काम किया हो। मार्केटिंग ऑफिसर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मार्केटिंग में एमबीए और संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष काम किया हो। कृषि अधिकारी - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि/बागवानी/डेयरी/पशुपालन/वानिकी/पशु चिकित्सा विज्ञान/कृषि इंजीनियरिंग/मत्स्यपालन में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ और संबंधित क्षेत्र में दो साल काम किया हो। ऑफिसर स्केल 3 (वरिष्ठ प्रबंधक) - किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और बैंक या वित्तीय संस्थानों में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।