बरसात का मौसम अपने साथ ठंडक और सुकून लाता है, लेकिन इसके साथ ही यह मौसम कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. बदलते मौसम के कारण हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और कई प्रकार के संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इस मौसम में हमें अपने Monsoon Diet खाने-पीने की चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें बारिश के मौसम में गलती से भी नहीं खाना चाहिए.
बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी और गंदगी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे इनमें बैक्टीरिया और कीटाणु पनपने लगते हैं. पालक, मेथी, सरसों जैसी पत्तेदार सब्जियां इस मौसम में संक्रमण का कारण बन सकती हैं. इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए या अच्छी तरह से साफ करके ही उपयोग में लाना चाहिए.
2. सी फूड
बारिश के मौसम में समुद्री भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए. इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरिया और वायरस की संख्या बढ़ जाती है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है. मछली, झींगे और अन्य सी फूड इस मौसम में सुरक्षित नहीं होते. यह भी पढ़ें:क्या लौकी का जूस वजन घटाने में बहुत कारगर है? यहां जानिए बॉडी फैट घटाने के लिए क्यों है ये पॉपुलर
3. कटे हुए फल
बारिश के मौसम में खुले में कटे हुए फल खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इनमें धूल, मिट्टी और कीटाणु आसानी से लग जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. फलों को ताजा और साफ-सुथरे स्थान से ही खरीदें और तुरंत खा लें.
4. चाट-पकौड़ी और स्ट्रीट फूड
बारिश के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाली चाट-पकौड़ी, समोसे, गोलगप्पे आदि का सेवन न करें. इन फूड्स में इस्तेमाल होने वाले पानी और तेल की गुणवत्ता पर संदेह हो सकता है, जिससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं.
5. डेयरी प्रोडक्ट्स
बरसात के मौसम में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से पहले ध्यान देना चाहिए. दूध जल्दी खराब हो सकता है और इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं. पनीर, दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स भी जल्दी खराब हो सकते हैं.
6. मसालेदार और फ्राइड फूड्स
बारिश के मौसम में मसालेदार और फ्राइड फूड्स का सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. तला हुआ भोजन पचने में कठिन होता है और इससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है.
बारिश के मौसम में सावधानियां:-
सही डाइट के साथ बारिश के मौसम में कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर भी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ये सावधानियां कुछ इस प्रकार हैं:
हमेशा खाने से पहले हाथ धोएं।
सब्जियों और फलों को अच्छी तरह से धोकर खाएं।
फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए बाहर का खाना न खाएं। नियमित गर्म पानी से गरारे या भाप लेते रहें।
साफ-सफाई रखें।
कहीं भी पानी को ज्यादा दिनों तक स्टोर न करें।
बासी भोजन न खाएं।
मौसम कोई भी हो पोषक तत्वों से युक्त भोजन करना कई बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है।
ठीक वैसे ही बारिश के मौसम में भी खानपान को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
तो इस लेख में दी गई उन्हीं कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए बारिश के मौसम में बीमारियों से बचा जा सकता है। उम्मीद है इस लेख से आपको पता चल ही गया होगा कि बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करके हर किसी को बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस विषय की जानकारी दें।
0 Comments