Panipuri Ke Bareme :-

पानीपुरी को अलग-अलग तरह के अलग-अलग नाम से जाना जाता है कई उन्हें पुचका (phuchkha) तो कई उन्हें पानी पुरी कहा जाता है यह ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते हैं मुंह में पानी आ जाता है के गोलगप्पे खाने से पेट तो भर सकता है लेकिन मन नहीं भर भरता और आप स्वाद के अनुसार उसे बना सकते हैं पूरी आपको किसी भी किराने की दुकान पर आसानी से मिल जाएगी और आप  panipuri recipe की मदद से आप घर पर भी बना सकते हैं

panipuri recipe  in hindi : सिर्फ 10 से 15 मिनट में स्वादिष्ट पानी पुरी बनाए घर पर



panipuri recipe :- 

सामग्री :- 7 से 8 लोगों के लिए

  1. 35-40 पूरी

  2. 1/2 कप सूजी,

  3. 1/2 कप आटा,

  4. 1/4 चम्मच खाने का सोडा

  5. आवश्यकतानुसार तेल, तलने के लिए

मसाला :- 

  1. 2 मध्यम आलू,

  2. 1/2 कप सूखा मटर

  3. स्वादानुसार काली नमक,

  4. 1 छोटे चम्मच पानी पूरी मसाला,

  5. 1/2 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर,

  6. 1 छोटे चम्मच धनिया पत्ती

  7. 4 _5 कप पानी के लिए

  8. 1 कप पुदीना पत्ती कटी हुई,

  9. 1 कप धनिया पत्ती,

  10. 1 कप इमली,

  11. 1 छोटा चम्मच अदरक

  12. 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च

  13. ,2 छोटे चम्मच कालl नमक

  14. स्वादानुसार नमक

यह भी पढ़ें :- 

काला चना साथ से 8 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दे एक प्रेशर कुकर में भिगोए हुए काले चने और आलू को नमक और पानी के साथ मध्यम आंच पर ट्रांस 4 सिटी के लिए या नरम होने तक उबाले

स्वादिष्ट पानी बनाने की विधि :-

                                                          
स्वादिष्ट पानी बनाने की विधि

  1. पुदीना, धनिया, अदरक, हरी मिर्च, इमली पल्प और अदरक का टुकड़ा एक मिक्सर में डालकर पीस लें।

  2. इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें और एक बड़े बाउस में 1 लीटर पानी में मिला दें।

  3. गोलगप्पे के पानी में नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, नींबू और गोलगप्पे का मसाला अच्छे से मिक्स करें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

  4. आपका चटपटा पानी तैयार है, मटर या आलू के साथ क्रिस्पी गोलगप्पे चटपटे पानी के साथ खाएं।

आटा बनाने की विधि :-

आटे के गोलगप्पे बनाने में गेहूँ के आटे का उपयोग होता हैं, इसके लिए मैदे का भी उपयोग किया जा सकता हैं. लेकिन एक बात महत्वपूर्ण हैं, कि इन गोलगप्पों में भी  थोड़ी मात्र में सूजी का उपयोग किया जाता हैं जिससे कि गोलगप्पों में क्रंच बना रहे, अन्यथा संभव हैं कि सूखने पर गोलगप्पे पुरियों के समान सॉफ्ट हो जाए.

आवश्यक सामग्री :-

 1 कप मैदा / गेहूँ का आटा, 3 चम्मच सूजी / 1/3 कप सूजी, नमक स्वादानुसार, ¼ चम्मच बेकिंग सोडा, डीप फ्राई करने के लिए तेल.

बनाने की विधि :

एक बर्तन में 1 कप आटा और एक तिहाई कप सूजी लेकर उसमें नमक एवं बेकिंग सोडा मिलाए और थोडा-थोडा पानी मिलाकर आटा गूंथे. और आटे को आधा घंटा रख दे, अब इसमें थोडा सा तेल लगाकर इसे अच्छे से फिर से गूंथे और फिर छोटी-छोटी पूरियां काटे एवं इन्हें तेज आंच के तेल पर तलें. जब इनका रंग हल्का भूरा हो जाये तब ही बाहर निकाले.

सूजी के गोलगप्पे :- 

बिना किसी आटे के केवल सूजी के उपयोग से गोलगप्पे बनाने आसान नहीं हैं, क्योंकि आटा बाइंडिंग एजेंट का काम करता हैं, जबकि सूजी केवल बिखरती जाती हैं. किन्तु यदि थोडा प्रयास किया जाए और प्रत्येक सामग्री का उपयुक्त मात्रा में उपयोग किया जाए, तो सूजी के गोलगप्पे बनाना कोई असम्भव कार्य नहीं हैं.

आवश्यक सामग्री :-

1 कप सूजी, नमक स्वादानुसार, डीप फ्राई करने के लिए तेल एवं बेकिंग सोडा.

बनाने की विधि :

  • एक कप सूजी बर्तन में ले और इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर आटे की तरह गूँथ ले. केवल सूजी का प्रयोग कर रहे हैं, तो सम्भव हैं कि यह आसानी से बाइंड नही होगा, इसलिए थोड़ा-थोडा पानी लेकर सूजी को गूंथने का प्रयास करें.

  • एक कप सूजी के लिए 7 से 8 चम्मच पानी पर्याप्त होगा, इसलिए पानी को चम्मच से ही मिलाए, इसके उपरांत भी आटा (सूजी का) कठोर लगे, तो थोड़े पानी के छींटे देकर उसे वापिस मिलाए, मतलब सिर्फ इतना, कि एक साथ पानी ना मिलाए, जिससे कि आटा गीला हो जाए.

  • सूजी के गोलगप्पे के लिए गूंथा गया आटा सॉफ्ट और स्मूथ होना चाहिए, इसलिए पर्याप्त समय लेकर इस कार्य को करे, जल्दबाजी में करने से बेहतर हैं, कि कम से कम 10 मिनट का समय देकर धैर्य के साथ सूजी का आटा गूंथे और फिर इसे आधे घंटे के लिए ढंक कर रख दे.
  • आधे घंटे के बाद आटे पर जरा सा तेल लगाकर वापिस बाइंड करे और इसे छोटे आकार में बेलकर तेल में तलें. गोलाकार आकार देने के लिए बड़ी रोटी के आकार में बेलकर उसे 4-5 सेंटीमीटर के किसी छोटे ढक्कन या गोलाकार वस्तु से काट भी सकते हैं.

ALSO READ :- Paneer Paratha Recipe In Hindi: डिनर मै स्वादिष्ट पनीर परांठे बनाए