Gift Nifty :-

जब से गिफ्ट निफ्टी भारत में पूरे लोगों के मन में हो रहा है के गिफ्ट क्या है तो भारतीय शेयर बाजार के लिए गिफ्ट निफ्टी काफी खास होने वाला है क्योंकि इससे  शेयर मार्केट में काफी सारे बदलाव होगा इसमें भारत में अंतरराष्ट्रीय डेरिवेटिव कॉन्टैक्ट्स का कारोबार शुरू हो जाएगा।  गिफ्ट निफ्टी में गिफ्ट निफ्टी 50 गिफ्ट निफ़्टी , बैंक की निफ्टी , फाइनेंशियल सर्विसेज और गिफ्ट निफ्टी आईटी डेरिवेटिव होंगे इसे शेयर बाजार की आई में काफी इजाफा होगा आगे देखते हैं कि गिफ्ट निफ़्टी गुजरात में कहां से शुरू होगी

Gift Nifty : देखे गिफ्ट निफ्टी के बारे में और क्या-क्या बदलाव होगा भारत में देखिए पूरी जानकारी

गिफ्ट निफ्टी अब भारत में :-

भारत में ग्लोबल ट्रेडिंग में काफी सारे बदलाव देखने को मिल रहा है आज एसजीएक्स निफ़्टी  (SGX Nifty)  का स्थान ले लिया है गिफ्ट निफ्टी ने  इसी तरह भारत के 7.5 अरब डॉलर के  डेराइवेटिव ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है अब डेरिवेटिव कॉन्टैक्ट्स  सिंगापुर से भारत में शिफ्ट हो जाएगा भारत में गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और गिफ्ट निफ्टी की लिस्टिंग गुजरात के गांधीनगर के पास गिफ्ट सिटी में होगी इसी तरह एसजीएक्स निफ़्टी  (SGX Nifty) फ्यूचर्स कांट्रैक्ट ना का नाम बदलकर गिफ्ट निफ्टी कर दिया गया है अब यह बदलाव आज से लागू हो गया है अब आगे जानते हैं कि गिफ्ट निफ्टी है क्या



गिफ्ट निफ्टी है क्या (What is Gift Nifty) :-

गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले SGX निफ्टी कहा जाता है, भारत के निफ्टी 50 इंडेक्स से जुड़ा एक डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट है, मूल रूप से सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज (SGX) पर ट्रेड किया जाता है

 

भारत में गिफ्ट निफ्टी का फायदा क्या होगा :-

अगर हम गिफ्ट निफ्टी की प्रोडक्ट्स के बारे में बात करें तो इसमें चार प्रोडक्ट होते हैं जिसमें गिफ्ट निफ्टी 50 ,गिफ्ट निफ्टी बैंक, गिफ्ट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और गिफ्ट निफ्टी आईटी डेरिवेटिव होंगे गिफ्ट निफ्टी का मौजूद समय एसजीएक्स निफ्टी (SGX ) में 16 घंटे सुबह 6 बजे से लेकर 10:30 तक कारोबार होता है गिफ्ट निफ्टी में कारोबार के घंटे 21 हो गए और यह सुबह 4:00 से लेकर अगली सुबह 2:00 तक कारोबार होगा  गिफ्ट निफ्टी का भारत के गांधीनगर में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई IX) में स्थानांतरण, भारतीय वित्तीय बाजारों में व्यापार के परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। हेज फंड और संस्थागत निवेशक गिफ्ट निफ्टी लाइव का उपयोग भारतीय शेयर बाजार में अपने जोखिम को कम करने के लिए एक रणनीतिक उपकरण के रूप में करते हैं इसलिए भारत में गिफ्ट निफ्टी का फायदा बहुत ही होने वाला है और काफी सारे बदलाव भी होगा


निफ्टी और गिफ्ट निफ्टी में क्या अंतर है :-

गिफ्ट निफ्टी जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी (SGX) के नाम से जाना जाता था और वास्तव में निफ्टी 50 के जुड़ा एक वायदा अनुबंध है  एक इंटरनेशनल एक्सचेंज पर है इसका कारोबार16 घंटे की अवधि के लिए किया जाता है और वैश्विक निवेशकों को विस्तारित घंटे के दौरान भारतीय शेयर बाजार के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है और निफ्टी वैश्विक निवेशकों को भारतीय बाजार बंद होने पर भी व्यापार करने की अनुमति देता है जिससे वह 24 घंटे व्यापार कर सकते हैं और दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी की बात करें तो भारतीय ट्रेडिंग घंटे के भीतर संचालित होता है और गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स में सीधे व्यापार करने के लिए एक मंच  प्रदान करता है वह 24 घंटे कारोबार नहीं चला सकता

एसजीएक्स निफ़्टी (SGX Nifty) पर ट्रेडिंग बंद देखिए पूरी जानकारी ;-

इस बदलाव के अमल में आने के साथ एसजीएक्स निफ़्टी पर अब ट्रेडिंग ब्लॉक कर दी गई है इसके साथ ही सिंगापुर एक्सचेंज से इसे डिलीट भी कर दिया गया है आपको गिफ्ट निफ्टी के बारे में अधिक जानकारी देखनी हो तो आप इस https://www.nseix.com/ वेबसाइट पर जाकर देख सकते हो

 

एसजीएक्स निफ्टी में ट्रेडिंग के नुकसान :-

एसजीएक्स निफ्टी एनएसई निफ्टी की तुलना में अधिक अस्थिर है, जो विश्व आर्थिक चक्रों और वैश्विक राजनीतिक घटनाओं से प्रभावित है।भारतीय निवासियों को एसजीएक्स निफ्टी अनुबंधों में व्यापार करने से प्रतिबंधित किया गया है। एसजीएक्स निफ्टी और एनएसई निफ्टी के बीच अंतर भारतीय शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे खुलता है और दोपहर 3:30 बजे बंद हो जाता है, जिससे इसे संचालित करने के लिए साढ़े छह घंटे का समय मिलता है। दूसरी ओर, एसजीएक्स निफ्टी सुबह 6:30 बजे से रात 11:30 बजे तक चलता है, सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में प्रतिदिन 16 घंटे कारोबार होता है। एसजीएक्स पर लंबे व्यापारिक घंटे यह सुनिश्चित करते हैं कि वैश्विक घटनाओं का प्रभाव उस एक्सचेंज में कारोबार करने वाले शेयरों पर अधिक उन्नत हो। इसके अतिरिक्त, एसजीएक्स निफ्टी फ्यूचर्स को व्यापारियों द्वारा एनएसई निफ्टी की तुलना में शीघ्र निर्णय लेने के लिए संदर्भित किया जाता है। 





हमने इस आर्टिकल में गिफ्ट निफ्टी और एसजीएक्स निफ्टी के बारे में देखा और वह दोनों के बीच में क्या डिफरेंस है वो देखा और गिफ्ट निफ्टी भारत में आए तो भारत का क्या बदलाव होगा और ग्लोबल ट्रेडिंग में काफी सारे बदलाव देखने को मिलता है वो हमने देखा इस आर्टिकल में आपने टाइम निकाल कर इस आर्टिकल को पढ़ा इसके लिए धन्यवाद