cabinet secretariat recruitment 2024 : आपके लिए खुशखबर है 1.5 लाख दे रहे हैं इस जॉब के लिए देखिए पूरी डिटेल्स

कैबिनेट सचिवालय भर्ती :-

कैबिनेट सचिवालय भर्ती भारत सरकार में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. जो भी यहां कैबिनेट सचिवालय भर्ती  नौकरी करने की ख्वाहिश रखते हैं, उनके लिए अच्छा मौका है. इसके लिए कैबिनेट सचिवालय ने पायलट के पदों पर भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं. भारतीय नागरिकों के लिए इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.


कैबिनेट सचिवालय भर्ती

 कैबिनेट सचिवालय के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 10 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

कैबिनेट सचिवालय में आवेदन करने की जरूरी आयुसीमा :-

कैबिनेट सचिवालय भर्ती 2024 उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भर सकते हैं और अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र डाक द्वारा लोधी रोड, प्रधान डाकघर, नई दिल्ली-110003 को भेज सकते हैं. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10.06.24 है.


कैबिनेट सचिवालय में नौकरी पाने की योग्यता :-

कैबिनेट सचिवालय के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 50% अंक और उससे अधिक अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) से वैध कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस या हेलीकॉप्टर पायलट कॉमर्शियल लाइसेंस होना चाहिए.

 

कैबिनेट सचिवालय में चयन होने पर मिलती है सैलरी :-

जो भी उम्मीदवार कैबिनेट सचिवालय के इस भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनका चयन होने पर 1.52 लाख सैलरी का भुगतान किया जाएगा.

Cabinet Secretariat Recruitment 2024: आवेदन करने की प्रक्रिया

कैबिनेट सचिवालय भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें:
कैबिनेट सचिवालय भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भर सकते हैं और अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र डाक द्वारा उल्लिखित पते पर भेज सकते हैं-
सेवा में- लोधी रोड, प्रधान डाक अधिकारी, नई दिल्ली-110003. आवेदन 10.06.24 तक स्वीकार किये जायेंगे.

Post a Comment

0 Comments