Tata Curvv : देखिए एक चार्ज में कितना किलोमीटर चल सकती है और इनका फीचर्स देखकर आप चौंक जाओगे

Tata Curvv :- 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 (Bharat Mobility Global Expo 2024) में अपनी नई कार टाटा कर्व (Tata Curvv) का डेब्यू किया है. Tata Curvv भारत की पहली कूपे एसयूवी है, जो स्पोर्टी डिजाइन, शक्तिशाली इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है. टाटा कर्व को अप्रैल 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है      
Tata Curvv

टाटा कर्व का डिजाइन बेहद आकर्षक है, जो टाटा की इम्पैक्ट 3.0 डिजाइन फिलॉसोफी पर आधारित है. इसमें एक बड़ा ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, ड्यूल-टोन रूफ, एलईडी टेल लाइट बार और 18-इंच एलॉय व्हील्स जैसे फीचर दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें एक पैनोरमिक ग्लास रूफ भी है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाता है.

एडवांस फीचर्स से है लैस :-

टाटा कर्व के इंटीरियर में भी कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टच-इनेबल क्लाइमेट कंट्रोल पेनल, वेंटिलेटेड सीट, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, वायरलेस चार्जिंग और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम. इसके साथ ही, इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फंक्शन शामिल हैं.

टाटा कर्व ईवी का एक्सटीरियर :-


टाटा कर्व ईवी को कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया जा चुका है. टाटा कर्व एक कूप एसयूवी है, तो इस कार में टिपिकल स्लोपिंग रूफलाइन दी जा सकती है. टाटा की इस कार में इंटीग्रेटेड एलईडी DRL के साथ में एलईडी हेडलैम्प्स को लगाया जा सकता है. रीयर एलईडी स्ट्रिप के साथ एलईडी टेललाइट्स भी गाड़ी में पीछे की तरफ लगाई जा सकती हैं. इस कार में चार्जिंग पोर्ट का फीचर फ्रंट में दिया जा सकता है. साथ ही अलॉय व्हील्स भी कार में लगाए जा सकते हैं.

टाटा कर्व ईवी का पावरट्रेन :-

टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी को 40.5 kWh बैटरी पैक और पंच ईवी को 35 kWh के बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा है. टाटा नेक्सन ईवी LR सिंगल चार्जिंग में 465 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. इसी को लेकर उम्मीद की जा सकती है कि टाटा कर्व ईवी 465 किलोमीटर या इससे ज्यादा की रेंज के साथ मार्केट में आ सकती है. इस कार में बड़े बैटरी पैक और पावरफुल मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इस कार की रेंज 500 किलोमीटर तक भी जा सकती है.

कब होगी लॉन्च:-

हालांकि अभी तक Tata Curvv को कंपनी कॉन्सेप्ट व्हीकल की कर रही है, लेकिन ये काफी हद तक प्रोडक्शन रेडी मॉडल जैसा दिख रहा है. कंपनी इसका प्रोडक्शन पुणे स्थित अपने प्लांट में करेगी. संभव है कि कंपनी इसका प्रोडक्शन आगामी अप्रैल महीने से शुरू करे, उसके बाद ही इसे बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इस SUV को लेकर हर साल तकरीबन 48,000 यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसमें से 12,000 यूनिट्स केवल इलेक्ट्रिक वर्जन से ही टार्गेट किए गए हैं

 टाटा कर्व का इंजन :-

टाटा कर्व में नया 1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 125पीएस की पावर और 225एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) दिया गया है, जो इसे और भी फन टू ड्राइव बनाता है. टाटा कर्व की फ्यूल इफिशेंसी 18 किलोमीटर प्रति लीटर की है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छी है.

इन कारों से होगी टक्कर :-

टाटा कर्व का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस और एमजी एस्टर से रहेगा. टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, जिसकी रेंज 300 किलोमीटर से ज्यादा होगी.

Post a Comment

0 Comments