Force Gurkha 5-Door :-

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने आखिरकार अपनी Force Gurkha 5 Door एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग 25,000 रुपये में शुरू की है. इसके साथ ही कंपनी ने गुरखा के 3 डोर वैरिएंट को भी अपडेट के साथ लॉन्च किया है. फोर्स गुरखा 5 डोर वैरिएंट की कीमत 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है, जबकि नए 3 डोर मॉडल को 16.75 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा गया है.

 
Force Gurkha 5-Door

Force Gurkha 5 Door और 3 डोर वैरिएंट का डिजाइन एक जैसा है, हालांकि दोनों के साइज और व्हीलबेस में अंतर है. इसके अलावा दोनों एसयूवी में अपडेटेड फीचर्स के साथ समान इंजन का इस्तेमाल किया गया है.

फोर्स गुरखा 5-डोर के फीचर्स :-

3-डोर और 5-डोर दोनों गुरखा मॉडल का केबिन स्टाइल लगभग एक जैसा ही होगा. इनमें सिर्फ सीट्स का लेआउट अलग हो सकता है. इसके 7-सीटर मॉडल में बीच वाली लाइन में बेंच सीट और तीसरी लाइन में कैप्टन सीट मिल सकती हैं. इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके साथ एपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो का सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर विंडो, मैनुअल एयर कंडीशनर, टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम, आगे की तरफ दो एयरबैग्स और पीछे की तरफ पार्किंग सेंसर्स के साथ आएगी.

लुक और डिज़ाइन:

एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव के साथ नई Force GURKHA को तीन दरवाजों (3 Door) और पांच दरवाजों (5 Door) दोनों वेरिएंट्स में पेश किया गया है. नई Force Gurkha को कंपनी ने कई अलग-अलग रंगों में बाजार में उतारा है. जिसमें ग्रीन, रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर शामिल हैं. 5 Door वेरिएंट लुक और डिज़ाइन के मामले में 3 Door वेरिएंट जैसा ही है. हालांकि ये साइज में बड़ा है और इसके केबिन में ज्यादा स्पेस के साथ ही बेहतर सीटिंग कैपिसिटी मिलती है 

गुरखा 3-डोर में भी हुए अपडेट :-

गुरखा के 3 डोर वैरिएंट में भी अब कंपनी 18-इंच के अलॉय व्हील्स दे रही है. वहीं डैशबोर्ड लेआउट को भी अपडेट कर दिया गया है. इस वैरिएंट में कंपनी ने केवल फ्रंट में पावर विंडो का ऑप्शन दिया है. 3-डोर में भी कंपनी ने 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गया है जो कि एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आता है. दोनों वैरिएंट में कंपनी ने मैनुअल एसी फंक्शन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया है.

सेफ्टी भी है शानदार :-

फोर्स मोटर ने गुरखा में पैसेंजर सेफ्टी का खास ध्यान रखा है. दोनों वैरिएंट में डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सीट बेल्ट अलार्म, सीट बेल्ट प्री टेंशनर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Force Gurkha की साइज:-

Gurkha 5-Door की लंबाई 4,390 मिमी, चौड़ाई 1,865 मिमी और ऊंचाई 2,095 मिमी है. साइज में बड़ा होने के नाते इसमें 2,825 मिमी का का व्हीलबेस और 6.3 मीटर का टर्निंग रेडियस मिलता है. इसमें 233 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. ये SUV 34 डिग्री ग्रैडेबिलिटी के साथ आती है.कंपनी ने इसमें 18 इंच का अलॉय व्हील दिया है. इसके अलावा इसकी वॉटर वेडिंग कैपिसिटी भी 700-mm है. जो कि इसे खराब और पानी से भरे रास्तों पर भी आसानी से बिना रूके आगे बढ़ने में मदद करता है. 

फोर्स गुरखा 5-डोर का इंजन

फोर्स गुरखा के 5-डोर मॉडल में मर्सिडीज से सोर्स किया हुआ 2.6 लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाएगा. ये कुल 140bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसके इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा, जो ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को बेहतर करेगा. नई गुरखा के साथ ऑटो स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया जा सकता है.

फोर्स गुरखा 5-डोर की कीमत

फोर्स गुरखा 5-डोर मॉडल की कीमत 16 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जो एक्स-शोरूम के मुताबिक होगी. लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला महिंद्रा थार से होगा, जिसका 2.2 लीटर डीजल इंजन 132bhp की पावर जनरेट करता है.