Panchayat season 3 release date :-

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सबसे चर्चित वेब सीरीज में शामिल पंचायत 3 Panchayat season 3 release date दस्तक देने को तैयार है। सीरीज की रिलीज डेट को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। मेकर्स ने लौकी के साथ पंचायत 3 के आगाज का एलान किया था। वहीं अब रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।


Panchayat season 3 release date

पंचायत 3 मच अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है। तगड़ी फैन फॉलोइंग के कारण सीरीज को लेकर लगातार बज हुआ है। दो सुपरहिट सीजन के बाद अब तीसरा सीजन भी एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए तैयार है। 

इस दिन से स्ट्रीम होगा 'पंचायत 3 :-

अमेजन प्राइम वीडियो ने गुरुवार को अनाउंस किया कि 'पंचायत 3' 28 मई को रिलीज हो रहा है. सोशल मीडिया पर शो का अन्य पोस्टर शेयर करते हुए, प्राइम वीडियो ने लिखा, 'आपने लौकियां हटाईं, हमने आपका रिवॉर्ड अनलॉक कर दिया! बता दें, 'पंचायत' का दूसरा सीजन मई 2022 में रिलीज हुआ था. तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक, 9 दिसंबर 2023 को सामने आया था जिसमें सचिव जी यानी एक्टर जितेन्द्र कुमार अपनी आइकॉनिक बाइक पर नजर आ रहे थे. उनके साथ दूसरी तस्वीर में बिनोद (अशोक पाठक) अपने साथी 'बनराकस' (दुर्गेश कुमार) के साथ नजर आ रहे थे.  

फुलेरा में फिर मचेगी उथल- पुथल :-

पंचायत के पिछले दो सीजन में फुलेरा गांव निवासी अलग- अलग चुनौतियों से जूझते हुए नजर आए थे। अब नए सीजन के साथ सीरीज नया मोड़ लेगी यानी फुलेरा गांव में फिर से उथल- पुथल मचने वाली है। पंचायत 3 के साथ जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका वापसी करेंगे। पंचायत का प्रोडक्शन द वायरल फीवर ने किया है। वहीं, सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि चंदन कुमार ने पंचायत 3 की कहानी लिखी है। 

फैंस लगा रहे थे कयास :-

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस वेब शो की रिलीज डेट के बारे में भी बात करते नजर आए. कुछ लोगों का कहना था कि यह 17 मई को रिलीज होगी, जबकि कुछ लोग कह रहे थे कि यह शो 20 या 28 मई को रिलीज होगा. हालांकि यह पहले भी कहा जा चुका है कि शो निश्चित रूप से मई में रिलीज होगा. वहीं अब इस शो से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है.

कब आ रही है ‘पंचायत 3’, पता चल गया :-

इसी बीच पिंकविला की एक रिपोर्ट सामने आई. इसमें बताया गया है कि, जीतेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ का सीजन 3 कब आने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है कि, ‘पंचायत 3’ मई के आखिरी महीने यानी 28 मई को स्ट्रीम हो जाएगी. इस दौरान ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर भी बहुत बड़ा अपडेट मिल गया है. पता चला है कि, जून के आखिर और जुलाई की शुरुआत में ‘मिर्जापुर 3’ के मेकर्स इस वेब सीरीज को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

बीते दिनों प्राइम वीडियो वालों ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें लिखा था कि, अगर आपको भी ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट जाननी है तो इस panchayat3date.com वेबसाइट पर जाकर लौकी हटाए. एक शख्स एक वक्त पर एक ही लौकी हटा सकता था. हालांकि, बाद में कुछ समय बाद लौटकर इस गेम को दोबारा खेल सकते थे. पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरीके को लेकर खूब गुस्सा जाहिर किया.

दरअसल इस सीरीज का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बताने का जो ‘लौकी’दार तरीका बताया, वो किसी को पसंद नहीं आया. यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. एक ने लिखा: देख रहा है न बिनोद कैसे लौकी छिलवा रहे हैं. तो दूसरे यूजर ने भड़कते हुए पूछ लिया: सीधा-सीधा जवाब दो कब आ रही है सीरीज. हालांकि, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 मई को सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो जाएगी. लेकिन मेकर्स की तरफ से अबतक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.