Vivo X Fold 3 Pro :-

Vivo X Fold 3 Pro वीवो ने ओप्पो और सैमसंग जैसी कंपनियों के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए कमर कस ली है. कंपनी ने आज अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो के साथ फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कितनी है इस नए वीवो फोल्डेबल फोन की कीमत? आइए जानते हैं.

Vivo X Fold 3 Pro


क्या सैमसंग को दे पाएगा टक्कर :-

फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग का दबदबा जारी है। हालांकि वीवो के फोल्डलेब स्मार्टफोन की एंट्री के बाद इस दबदबे में कमी दर्ज की जा सकती है। वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 5G के बराबर करीब 1.50 लाख रुपये है।

Vivo X Fold 3 Pro की कीमत :-

Vivo X Fold 3  को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB RAM + 512GB में उतारा गया है। फोन की कीमत 1,59,999 रुपये है और इसे एक ही कलर ऑप्शन Celestial Black में खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया है। इसकी सेल 13 जून को शुरू होगी। यूजर्स इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart के साथ-साथ कंपनी के आधिकारिक स्टोर से प्री-बुक कर पाएंगे।

वीवो अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की खरीद पर 15,000 रुपये का बैंक ऑफर दे रहा है। इस फोन को HDFC और SBI कार्ड से खरीदने पर यह ऑफर मिलेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, कंपनी एक बार फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है। इस फोन के साथ यूजर्स को 24 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर वीवो का 5,999 रुपये वाला वायरलेस चार्जर भी फ्री में मिलेगा।

Vivo X Fold 3 Pro Specifications :-

  • डिस्प्ले: अनफोल्ड होने पर फोन में 8.03 इंच डिस्प्ले तो वहीं फोल्ड होने पर फोन में 6.53 इंच स्क्रीन मिलती है.

  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो फोल्ड 3 प्रो स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

  • बैटरी क्षमता: फोन में 5700 एमएएच की बैटरी जान फूंकने का काम करती है, कंपनी का दावा है कि ये फोन इंडिया का पहला फास्ट चार्जिंग वाला फोल्डेबल फोन है जो 100 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ आता है. 100 वॉट फास्चट चार्ज सपोर्ट की मदद से ये फोन 15 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है.

  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल ZEISS टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है. वीवो का ये फोल्डेबल फोन 4K सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.

  • डाइमेंशन और वजन: बिना फोल्ड किए फोन की मोटाई 5.2mm और फोन को फोल्ड करने पर मोटाई 11.2mm है. इस वीवो फोन के भार की बात करें तो इस फोन का वजन 236 ग्राम है.

  • खास फीचर्स: सिक्योरिटी के लिए फोन में 3डी अल्ट्रासोनिक डुअल-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा फोन में एआई स्मार्ट नोट्स, एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन और एआई ट्रांस्क्रिप्ट असिस्ट जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

Vivo X Fold 3 Pro के फीचर्स :-

वीवो का यह स्मार्टफोन 8.03 इंच के 2K E7 AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले में डॉल्वी विजन और HDR10 का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस फोन में 6.53 इंच का FHD+ AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलता है। इसका सेकेंडरी डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Vivo का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 16GB RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। इस फोन में फोल्डेबल स्क्रीन को कार्बन फाइबर हिंज पर फिट किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की हिंज को 12 साल तक डेली 100 बार फोल्ड किया जा सकता है। इसके अलावा इसके फ्रंट में ग्लास फाइबर का इस्तेमाल किया गया है और यह एल्युमीनियम अलॉय पर काम करता है।

वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 64MP का टेलीफोटो सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। फोन की कवर स्क्रीन पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी Zeiss ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है और यह डेडिकेटेड V3 इमेजिंग चिप के साथ आता है।

Vivo X Fold 3 Pro में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung के अलावा OnePlus और Tecno के फोल्डेबल स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।