बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC Recruitment 2024) की ओर से कई डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2024 से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2024 तय की गई है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार पात्रता की जांच अवश्य कर लें.
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से एमडी/ एमएस/ डीएनबी उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास निर्धारित वर्ष कार्य करने के अनुभव भी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु 48 वर्ष और एससी/ एसटी/ राज्य में स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए 50 वर्ष निर्धारित की गई है
कैसे करें आवेदन :-
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नए पोर्टल पर जाकर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज कर अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करना है।
अंत में उम्मीदवारों को शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है
बीपीएससी सहायक के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना पीडीएफ फाइल के रूप में जारी करेगा, जिसे डाउनलोड करके इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि और अन्य विवरण देख सकेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद, इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने का लिंक भी उपयुक्त तालिका में सक्रिय कर दिया जाएगा।
बीपीएससी सहायक रिक्ति 2024 :-
वर्ष 2024-25 के लिए बिहार लोक सेवा आयोग में सहायक की नियुक्ति हेतु रिक्तियों की संख्या आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह लगभग 50 होने की संभावना है। पिछले वर्ष जब 2022 में अधिसूचना जारी की गई थी, तब 44 पद भरे गए थे, जिनका आरक्षण विवरण नीचे दिया गया है।
अनारक्षित – 23
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 4
अनुसूचित जाति – 7
अन्य पिछड़ा वर्ग – 10
बीपीएससी द्वारा सहायक पद पर नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी होने के बाद, रिक्ति का आरक्षण विवरण ऊपर अपडेट कर दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के संदर्भ में बिहार लोक सेवा आयोग में सहायक के पद के लिए पात्रता मानदंड नीचे उपलब्ध हैं।
शैक्षिक योग्यता: यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और पुरुष एवं महिला के लिए 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की ऊपरी आयु में छूट होगी।
बीपीएससी सहायक आवेदन शुल्क 2024 :-
सामान्य या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार जो बीपीएससी में सहायक के पद पर नियुक्त होने के इच्छुक हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया के अंत में किसी भी भुगतान विधि के माध्यम से आवेदन शुल्क के रूप में ₹600/- का भुगतान करना होगा, महिलाओं और एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी पुरुषों के लिए देय राशि केवल ₹150/- है।
0 Comments